Search

 
 
 

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय ने की सगाई, सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं जीवनसाथी

 

Patna: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. रितेश ने हाल ही में सगाई कर ली है.जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं. भोजपुरी फिल्मों के एक्टर संजय पांडे ने रितेश पांडे की सगाई की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्हें आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है. उनके अलावा भी हजारों लोगों ने रितेश पांडे को जीवन की नई शुरुआत के लिए बधाई दी है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/NewsDeatils6b80e7a27f2c408481f1553ece957e911620724105962.png"

alt="" class="wp-image-62838" width="1036" height="1030"/>
वैशाली पांडेय को रिंग पहनाते भोजपुरी स्टार रितेश

यूपी के वैशाली पांडे से हुई सगाई

रितेश पांडे की सगाई उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सैदपुर की रहनी वाली वैशाली पांडेय के साथ हुई. वे फिलहाल सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं. जानने वाली बात यह है कि रितेश पांडे खुद भी ग्रेजुएट हैं. साथ ही उन्होंने संगीत में शिक्षा हासिल की है. उनके पास म्यूजिम में ग्रेजुएशन की डिग्री है. बता दें कि वाराणसी में रितेश और वैशाली की सगाई हुई. दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर रस्म अदा की. इस कार्यक्रम में दोनों ही परिवार और करीबी लोग मौजूद रहे. फिलहाल, रितेश पांडे को खूब बधाईयां मिल रही हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही