Search

 
 
 

Entertainment News : 'वेलकम टू द जंगल' में भोजपूरी तड़का, अक्षरा सिंह अक्षय कुमार का गाना घिस घिस रिलीज

अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज को तैयार है.जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज किया है. जिसमे अक्षय के साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं.
 

Lagatar Desk : अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज को तैयार है.जो 26 जून 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज किया है. जिसमे अक्षय के साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं. 

 

 

अक्षरा सिंह अक्षय कुमार का गाना घिस घिस


फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने अक्षय कुमार और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया एक भोजपुरी गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज किया है. इस गाने को अभिनव शेखर ने लिखा है और इस गाने को विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने भोजपुरी अंदाज में गाया है. गाने में अक्षय कुमार खादी कुर्ते, धोती और बिहारी अंदाज में गमछे में नजर आ रहे हैं, जो गाने में बिल्कुल देसी टच दे रहा हैं.

 

वीडियो में बड़ा डांस सेट है और भरपूर एनर्जी के साथ कोरियोग्राफी देखने को मिलती है. अक्षय कुमार ने एक्टिंग और डांस तो कमाल का किया है. उनके फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि उनके बुरे दिन आ गए हैं या भोजपुरी के अच्छे दिन.

 

 

फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़


फैंस ने कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा- पुराने अक्षय अपने पुराने कॉमेडी अंदाज में लौट आए हैं, जबकि दूसरे ने कहा- अक्षय कुमार ने गर्दा उड़ा दिया है. एक कमेंट में लिखा था- अक्की के हाव-भाव, बवाल मचा दिया.अक्षय कुमार ने इस गाने में अपनी असली ऊर्जा वापस ला दी है और वाह, भोजपुरी गाना और अक्षय कुमार- क्या गजब का कॉम्बिनेशन है.

 

'वेलकम टू द जंगल' की कास्ट और रिलीज डेट


इस फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, राजपाल यादव और कई कलाकार हैं. अहमद खान की निर्देशित इस फिल्म को फिरोज ए नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और यह 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही