Search

 
 
 

भोजपुरी वेब सीरीज लंका में डंका 7 अगस्त को होगी रिलीज

 
Ranchi : भोजपुरी वेब सीरीज लंका में डंका 7 अगस्त को शाम 6 बजे चौपाल ओटीटी पर रिलीज होगी. लंका में डंका में मुख्य किरदार में गायक रितेश पांडे और प्रियंका हैं. इसकी पूरी सूटिंग अयोध्या में की गयी है. यह वेब सीरीज शिक्षा माफिया और प्यार की कहानी पर आधारित है. इस वेब सीरीज में रितेश शिक्षा माफिया के विरुद्ध लड़ते नजर आएंगे. इसके साथ वेब सीरीज में प्रियंका के लिए उनका दीवानापन और उसकी खुशी के लिए स्कूल बनवाते नजर आयेंगे. इससे पहले भोजपुरी की पहली वेब सीरीज प्रपंच चौपाल पर रिलीज हुई थी.

चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व- अभय सिन्हा

इस संबंध में हिनू के जेड स्क्वायर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म डायरेक्टर अभय सिन्हा ने कहा कि हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है. हमारा उद्देश्य है कि हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं. प्रियंका ने कहा कि मैं साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज में काम कर चुकी हूं, लेकिन भोजपुरी इतना मान -सम्मान कहीं नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-attack-on-the-modi-government-at-the-center-taunted-how-will-they-see-inflation/">राहुल

गांधी का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला, तंज कसा, इन्हें महंगाई कैसे दिखेगी… आंखों पर अहंकार की पट्टी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही