Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुरिया क्रिकेट : केबुल टाउन मैदान में पूर्व विधायक कुणाल ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : भोजपुरिया क्रिकेट लीग सीजन -3 गोलमुरी केबुल टाउन मैदान में गुरुवार से शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह और समाजसेवी रत्नेश तिवारी ने किया. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि भारत में क्रिकेट भी पर्व की तरह हो गया है. लोग अपना कामकाज बंद कर के क्रिकेट मैच का आनन्द लेते हैं. टीम हारती है तो अफसोस करते है और जीतती है तो खुशियां मनाते हैं. ऐसे आयोजन लगातार तीन वर्षों से भोजपुरिया क्रिकेट लीग के नाम से कराना अपने आपमें उपलब्धि है. टूर्नामेंट में कुल 5 मैच हुआ, जिसमें कुल 10 टीमें खेलीं. पहला मैच अंजिक्या एकादश और सिटी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया. इसमें सिटी स्पोर्ट्स ने जीत दर्ज की. दूसरा मैच बीएमसी गदड़ा और झारखंड एकादश के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-middle-aged-woman-hanged-in-old-sitaramdera/">जमशेदपुर

: पुराना सीतारामडेरा में अधेड़ महिला ने लगायी फांसी
इसमें झारखंड एकादश ने मैच में जीत लिया. तीसरा मैच स्कॉर्पियन एकादश और जे स्टार के बीच हुआ, जिसमें जे स्टार ने 3 रन से मैच जीत लिया. केबुल एकादश और लुआबासा के बीच खेले गये मैच में लुआबासा एकादश ने मैच जीत लिया. अंतिम मैच मिस्टु एकादश और लीवर पुल के बीच खेला गया, जिसमें मिस्टू एकादश ने जीत दर्ज की. इस तरह 5 टीमें अगले राउंड में प्रवेश कर दूसरे राउंड तक गई और पांच टीमें बाहर हो गईं. प्रतियोगिता  को सफल बनाने में मुख्य रूप से अप्पू तिवारी, जय प्रकाश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, चितरंजन सिंह, ऋषव सिंह, सौरभ कुमार, आदित्य कुमार, अजय बेहरा, आनंद पाठक, रौशन कुमार सिंह, राजू सिंह, नितेश साही, रघुबीर सिंह, हैप्पी सिंह, अकरम अली, बंटी सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही