Search

कोडरमा में राजद के वनभोज में बोले भोक्ता, गरीबों के लिए काम कर रही राज्य सरकार

Koderma: झारखंड राजद ने वनभोज के बहाने कोडरमा में दिखाई ताकत है. दरअसल, शहर के इंदरवा मैदान में राजद की ओर से आयोजित वनभोज सह सम्मान समारोह में श्रम,नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव-पंचायत समेत नगर निकाय क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल समेत पूरे इलाके राजद के झंडा-बैनर से पाट दिया गया. इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा राज्य सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है. राशन, पेंशन समेत प्रवासी मजदूरों को भी सरकार हर संभव मदद पहुंचा रही है. [caption id="attachment_829569" align="aligncenter" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/webform7-11.jpg"

alt="" width="576" height="269" /> कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मंत्री सत्यानंद भोक्ता[/caption] इसे पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-police-team-attacked-mob-freed-rewarded-criminal/">बिहारः

पुलिस टीम पर हमला, इनामी अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़
कार्यक्रम में झारखंड राजद के प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,वरीय नेता राधाकृष्ण किशोर, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा समेत प्रदेश के कई वरीय नेता पदाधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/campaign-against-corruption-will-not-stop-all-corrupt-people-will-go-to-jail-pratul-shahdev/">भ्रष्टाचार

के खिलाफ नहीं रूकेगा अभियान, सारे भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//