Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

AHF के उपाध्यक्ष चुने गये भोलानाथ सिंह, बिगन सोय बनी एशियन एडवाइजरी समिति की सदस्य

Ranchi :  हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह को एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF)  का उपाध्यक्ष बनाया गया. भोलानाथ सिंह को पूरे एशिया महाद्वीप के उभरते हुए खेल प्रशासक (Emerging Sports Leader)  एशिया महादेश अवार्ड से भी सम्मानित किया गया. भोलानाथ सिंह को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH)  के अध्यक्ष तैय्यब इकराम और अटलांटिक हॉकी फेडरेशन (AHF) के अध्यक्ष फुमिओ ओगुरा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. (पढ़ें, खून">https://lagatar.in/fir-lodged-against-broker-who-took-money-in-exchange-blood-4-thousand-was-cheated-patients-family/">खून

के बदले पैसा लेने वाले दलाल पर हुआ FIR, मरीज के परिजन से ठगे थे 4 हजार)

झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर

झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब राज्य के किसी खेल संघ के अध्यक्ष या सदस्य को विश्व के  खेल संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है. बता दें कि एशिया हॉकी महासंघ का चुनाव कोरिया गणराज्य के मुंगयोंग शहर में आयोजित किया गया था. इस चुनाव में भोला नाथ सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन किया था. जिसमें वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. झारखंड के खेल इतिहास में इतनी बड़ी उपलब्धि पाने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड से किया गया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/a9af632a-fcc0-47a0-a647-854efc7e70ca.jpg"

alt="" width="768" height="1024" /> एशियन हॉकी फेडरेशन के इसी कांफ्रेंस में झारखंड की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर एशिया महादेश का अवार्ड (एशिया महादेश का उभरता हुआ सितारा) से सम्मानित किया गया. जिसके लिए उसे 1000 डॉलर नगद पुरुस्कार भी दिया गया. इसके अलावा झारखंड की बेटी और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिगन सोय को एशिया हॉकी महासंघ के एडवाइजरी समिति का सदस्य बनाया गया.

2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए थे भोलानाथ सिंह

पलामू जिला अंतर्गत पिपरा अखारा के स्व श्री जमुना प्रसाद सिंह और स्व चंपा देवी के पुत्र भोलानाथ सिंह सितंबर 2014 में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष पद में निर्वाचित हुए थे. इसके बाद वे हॉकी इंडिया के सहसचिव और उपाध्यक्ष थे. अभी कुछ दिनों पहले ही उन्हें महासचिव बनाया गया था. अब वे एशियन हॉकी महादेश के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं.

सलीमा टेटे ने 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से की करियर की शुरुआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/13ea0c47-16f1-4f5f-8d51-a9481e0254c5.jpg"

alt="" width="1024" height="768" /> एशिया महादेश की एथलीट एंबेसडर सह एशिया महादेश का इमेजिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित सलीमा टेटे सिमडेगा जिला अंतर्गत सदर प्रखंड बड़की छप्पर गांव की है. सलीमा टेटे ने लठ्ठाखमहन जैसे सुदूरवर्तीय गांवों आयोजित होने वाले खस्सी कप मुर्गा कप हॉकी प्रतियोगिताओं में बांस की हॉकी स्टिक से खेलते हुए विगत 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से शुरुआत की थी. अब वो टोक्यो ओलंपिक, विश्व कप, कोमोनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच में भारत की प्रतिनिधित्व कर रही है.

जूनियर महिला विश्व कप में बिगन सोय ने भारत को दिलाया था कांस्य पदक

पश्चिम सिंहभूम जिले के कटवा बंदगांव की बिगन सोय को एशियन हॉकी महासंघ के एडवाजरी समिति के सदस्य के रूप चयनित किया गया है. बिगन सोय हॉकी झारखंड की संयुक्त सचिव और झारखंड पुलिस की सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं. बिगन सोय 2013 में जूनियर महिला विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से खेला था. इस खेल में बिगन सोय ने  पेनल्टी शूटआउट में गेंद रोककर भारत को कांस्य पदक दिलाया था.  2018 से ही वो हॉकी झारखंड से जुड़कर हॉकी को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही