Search

 
 
 

रांची के चेशायर होम रोड, बरियातू में बन रहे सिद्धार्थ लोटस का हुआ भूमि पूजन, डायरेक्टर बोले- रिजनेबल रेट में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

 
Ranchi : अमविशा रियल इस्टेट के बहु प्रतिक्षित लग्जरियस प्रोजेक्ट की भव्य लॉन्चिंग गुरुवार 29 फरवरी 2024 को हुई. अमविशा रियल एस्टेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेश झा ने बताया कि सिद्धार्थ लोटस अत्याधुनिक जीवनशैली की सभी सुविधाओं से परिपूर्ण चेशायर होम रोड, बरियातू, रांची में अवस्थित है. यह प्रोजेक्ट रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बारह किलोमीटर, रांची रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से पांच किलोमीटर की दूरी पर है. अच्छे स्कूल, रिम्स अस्पताल, जिमखाना क्लब, खेलगांव , मेन मार्केट सभी निकटतम दूरी पर है. इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खूबी इसके निर्माण में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक का प्रयोग है. जो सामान्यतः मेट्रो सिटीज के भवन निर्माण में प्रयोग किया जाता है. जिससे भवन की मजबूती भी बहुत उम्दा एवं पर्यावरण अनुकूल होती है. इसके भवन निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक और वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाएगा . झारखंड के अतिप्रसिद्ध  चढ्ढा आर्किटेक्ट ने सिद्धार्थ लोटस का डिजाइन तैयार किया है. अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक जीवनशैली की सभी सुविधाओं से परिपूर्ण इस प्रोजेक्ट की कीमत प्रबंधकों ने बहुत ही रिजनेबल रखा है. यह प्रोजेक्ट रांची नगर निगम एवं रेरा से एप्रूव्ड है और इसे एनजीटी का भी क्लीयरेंस प्राप्त है. प्रबंध निदेशक अमरेश झा ने आगे बताया कि प्रोजेक्ट के इच्छुक ग्राहकों को प्रमुख बैंकों एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ लोन फाइनेंस कराने की भी सुविधा उपलब्ध है. बता दें कि सिद्धार्थ लोटस में 3 एवं  4 बीएचके फ्लैट के साथ-साथ प्रीमियम क्वालिटी के पेंटहाउस भी उपलब्ध होंगे. झारखंडवासी अपने बजट और अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी साईज का फ्लैट बुक करा सकते हैं.  प्रबंधकों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 70 प्रतिशत ओपेन स्पेस एरिया, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जिम्नेजियम, जॉगिंग ट्रैक, क्लब एवं स्वीमिंग पुल, स्पोर्ट्स बार और कैफेटेरिया, इनडोर गेम्स, गार्डेन, किड्स प्ले एरिया, योगा एंड मेडिटेशन सेंटर, रिटेल शॉप, एमपी थिएटर, टेंपल, कार वॉश, इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग प्वाइंट इत्यादि सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेगी. अमविशा रियल इस्टेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अमरेश झा ने बताया कि सिद्धार्थ लोटस अपने उम्दा क्वालिटी और समय पर डिलीवरी के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर कंपनी के कई पदाधिकारी, अजय कुमार सिंह, मीनाक्षी झा, अनुज वत्स, बीपी  सिंह, यूपी सिंह, विनोद कुमार पटेल, सुनील कुमार, कुमार गौतम, पंकज कुमार, सत्यम कुमार, पूजा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinets-decisions-200-units-of-free-electricity-to-tana-bhagat-families-increased-dress-allowance-of-state-employees-gifts-to-students/">चंपाई

कैबिनेट के फैसलेः टाना भगत परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली, राज्यकर्मियों का बढ़ा पोशाक भत्ता, छात्रों को गिफ्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही