Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदरनगर में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न, होगा देवी मंदिर का निर्माण

Advertisement
Advertisement
Haidernagar (Palamu): हैदरनगर प्रखंड के बभंडी पंचायत अंतर्गत जमुआकला गांव में देवी मंदिर नव निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया. भूमि पूजन हैदरनगर श्री राम जानकी मंदिर के पूजारी जय प्रकाश पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया गया. बताया जाता है कि मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीण काफी दिनों से इच्छा व्यक्त कर रहे थे. ग्रामीणों की इच्छा को देखते हुए समाजसेवी सह बभंडी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी शशिरंजन सिंह उर्फ गुड्डू ने पहल की. इसे भी पढ़ें-   कृषि">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-on-withdrawing-agriculture-law-china-has-occupied-our-land-will-modi-accept-it-and-get-rid-of-every-inch/">कृषि

कानून वापस लेने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, चीन ने कब्जाई है हमारी जमीन, क्या मोदी यह कबूलेंगे और हर इंच छुड़ाएंगे!        

मंदिर का आकार भव्य होगा

शशिरंजन सिंह ने बताया कि काफी दिनों से जमुआकला गांव के ग्रामीण मांग कर रहे थे. मंदिर निर्माण के लिए मेरे द्वारा ईंट, बाल और गिट्टी की व्यवस्था की गई है. कहा कि मंदिर का आकार भव्य होगा. इसमें गांव सहित आसपास के लोगों से भी सहयोग मांगा जाएगा. वैसे कई लोगों ने सहयोग की बात कही है. इस कार्यक्रम में सुधीर सिंह, विरेंद्र सिंह, शिद्धी सिंह, अवधेश सिंह, धनंजय सिंह, गणेश पासवान, मुसाफीर पासवान और पप्पु पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-   कृषि">https://lagatar.in/congress-celebrated-kisan-vijay-diwas-on-withdrawal-of-agricultural-law/">कृषि

कानून वापसी पर कांग्रेस ने मनाया ‘किसान विजय दिवस’, कहा-  सत्याग्रह से मोदी सरकार घुटने टेकने को हुई मजबूर        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही