Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोपाल : दबंगों ने आदिवासी महिला को किया आग के हवाले, दर्द से कराहती पीड़िता का बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल

Bhopal : मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी है. जहां जमीन विवाद में एक आदिवासी महिला को बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया है. आग की चपेट में आयी महिला दर्द से कराहती हुई मदद की गुहार लगा रही थी. लेकिन वहां खड़े लोग उसका वीडियो बनाने में जुटे हुए थे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पढ़ें - गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-30-sabar-families-forced-to-drink-water-from-the-spring-public-representatives-are-not-paying-attention/">गुड़ाबांदा

: 30 सबर परिवार झरने का पानी पीने को मजबूर, जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता महिला की पहचान रामप्यारी सहारिया के रूप में हुई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला आग की लपटों के बीच मदद गुहार लगा रही है. वहीं वीडियो में कुछ लोग बोलते हुए सुनायी दे रहे है कि महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया है. हम तो सिर्फ वीडियो बना रहे है. बुरी तरह से झुलसी महिला को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. 
इसे भी पढ़ें - हटिया">https://lagatar.in/hatia-dams-safety-ignored-read-report/">हटिया

डैम की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़

जमीन विवाद को लेकर घटना को दिया अंजाम

महिला के पति अर्जुन सहारिया ने पुलिस को बताया है कि वो जब शनिवार को अपने खेत पहुंचे तो वहां उन्होंने रामप्यारी को झुलसी हुई हालत में गिरा हुआ पाया. पुलिस के अनुसार राज्य सरकार की कल्याण योजना के तहत सहारिया परिवार को काफी पहले इस जमीन का आवंटन किया गया था. जिसे बाद में अगल जाति के दबंगों द्वारा कब्जा लिया गया. जिसे कुछ महीने बाद ही स्थानीय राजस्व विभाग द्वारा आजाद कराकर सहारिया परिवार को सौंप दी गई थी. अर्जुन ने पुलिस को बताया कि जब मैं अपने खेत पर पहुंचा तो आरोपी प्रताप, हनुमत,श्याम किरार अपने ट्रैक्टर के साथ जा रहे थे. उसके बाद मैंने देखा कि एक पेड़ के पास से धूंआ उठ रहा है, जब वो वहां पहुंचा तो वहां मेरी पत्नी रामप्यारी जली हालत में पड़ी थी.
इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-sets-a-new-record-for-making-38-km-of-road-in-99-hours/">बिहार

ने 99 घंटे में 38 किमी सड़क बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

इस घटना को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि हमने फिलहाल अर्जुन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल जिन तीन लोगों के खिलाफ एफआईआऱ हुई है उनमें से दो को हमने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरे की तलाश जारी है.
इसे भी पढ़ें - दुमका:">https://lagatar.in/dumka-headmaster-accused-of-molestation-case-registered/">दुमका:

हेडमास्टर पर लगा छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही