Search

 
 
 

भोपाल : पीएम मोदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन

अगर आज हम लड़कियों की शादी की उम्र पर चर्चा करते हैं, तो कुछ लोगों को लगता है कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में है. उन्हें लगता है कि यह उनके धर्म के खिलाफ है.
 

Bhopal :  प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को मध्यप्रदेश के भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. 


वे यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए. श्री मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की.

 

इस क्रम में उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के सम्मान में स्मारक सिक्का और टिकटजारी किया.  


इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा,  सिंदूर हमारी परंपरा में नारी शक्ति' का प्रतीक है. पहलगाम में आतंकवादियों ने न केवल भारतीयों का खून बहाया, बल्कि उन्होंने हमारी परंपराओं पर भी हमला किया. उन्होंने 'नारी शक्ति को चुनौती दी. 

 

पीएम ने कहा, बीएसएफ की बहादुर बेटियों ने असाधारण वीरता का परिचय दिया: पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं के योगदान की सराहना की.

 

 

 मोदी ने कहा, 140 करोड़ भारतीय दहाड़ रहे हैं और यदि आप उन पर गोलियां चलाएंगे तो मान लीजिए कि गोलियों का जवाब गोले से दिया जाएगा.  

 

 

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है. जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया.

 

यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए घातक साबित हुई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा.अहिल्याबाई का एक प्रसिद्ध प्रेरक कथन है कि हमें जो कुछ भी मिला है, वह जनता द्वारा दिया गया ऋण है, जिसे हमें चुकाना है. 

 


आज हमारी सरकार इन्हीं मूल्यों पर काम करती है  हमारी सरकार महिला-नेतृत्व वाले विकास के विजन को विकास की धुरी बना रही है. लाखों महिलाएं पहली बार अपने घरों की मालिक बनी हैं. नरेंद्र मोदी ने कहा,

 

अगर आज हम लड़कियों की शादी की उम्र पर चर्चा करते हैं, तो कुछ लोगों को लगता है कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में है. उन्हें लगता है कि यह उनके धर्म के खिलाफ है. लेकिन इतने समय पहले भी अहिल्याबाई ने लड़कियों की शादी की उम्र के बारे में सोचा था.

 

 लोकमाता अहिल्याबाई ने आदिवासी समाज के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की नीति बनाई थी. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक आदिवासी बेटी, जो आज भारत की राष्ट्रपति है, के मार्गदर्शन में अपने आदिवासी भाइयों और बहनों की सेवा करने का अवसर मिला है. 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से इंदौर इंदौर की  मेट्रो सेवा का वर्चुअली उद्घाटन किया. यह मेट्रो सेवा अभी 6 किलोमीटर के रूट पर शुरू हुई है. इस रूट पर 5 स्टेशन हैं. मेट्रो शुरू होने से शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण कम होने की उम्मीद है. पहले हफ्ते में लोग मुफ्त में मेट्रो में सफर कर सकेंगे.   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही