Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भुवनेश्वर : आतंकी हमले में शहीद देबाशीष बसवाल को दी गयी श्रद्धांजलि, पत्नी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Bhubaneswar :  जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए. इसमें ओडिशा के भी एक जवान लांस नायक देबाशीष बसवाल शहीद हो गये. वीर गति को प्राप्त हुए लांस नायक देबाशीष बिस्वाल को भुवनेश्वर में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उनकी पत्नी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लांस नायक देबाशीष बिस्वाल की शहादत पर शोक व्यक्त किया है. पटनायक ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-cm-nitish-kumar-reached-gandhi-maidan-on-eid-ul-fitr-congratulated-the-worshipers/">पटना

: ईद-उल-फितर पर गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, नामाजियों को दी बधाई)

सात महीने की बेटी और भरा-पूरा परिवार छोड़ गये देबाशीष

बता दें कि लांस नायक देबाशीष बिस्वाल पुरी के अलगुम गांव के रहने वाले हैं. वे 2021 में शादी में बंधन में बंधे थे. लांस नायक देबाशीष बिस्वाल अपने पीछे अपनी पत्नी और सात महीने की बेटी और भरा-पूरा परिवार छोड़ गये. लांस नायक देबाशीष बिस्वाल के चचेरे भाई ने बताया कि वे बचपन से ही देश की सेवा करना चाहते थे. फौज में जाना ही उनका हमेशा से लक्ष्य था. इसी जज्बे के साथ वह सेना में भर्ती हुए थे. दादा पंचानन ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि उन्हें यह दिन भी देखना पड़ेगा. देब 30 साल की उम्र में ही छोड़कर चला जायेगा. उन्होंने कहा कि हमने एक बहादुर बेटा खो दिया. जो परिवार के साथ-साथ देश के प्रति भी ईमानदार था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/86-policemen-posted-under-the-security-of-jharkhand-hc-will-be-removed-know-what-is-the-matter/">झारखंड

HC की सुरक्षा में तैनात 86 पुलिसकर्मियों को हटाया गया , जानें क्या है मामला

20 अप्रैल को सेना की गाड़ी में हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि गुरुवार 20 अप्रैल दोपहर करीब तीन बजे जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गयी थी. बताया गया कि सेना के जवान ट्रक से सब्जी और अन्य जरूरी सामान लेने गये थे. शुरुआत में इसे हादसा माना गया. लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह आतंकी हमला है. आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के और एक ओड़िशा के रहने वाले थे. इनमें लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह शामिल हैं. लांस नायक देबाशीष बसवाल उड़ीसा के निवासी थे. इसे भी पढ़ें : जामा">https://lagatar.in/eid-prayers-offered-at-jama-masjid-and-other-places-pm-modi-congratulated/">जामा

मस्जिद सहित अन्य जगहों पर अदा की गयी ईद की नमाज, पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही