Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भुरकुंडा पुलिस ने एक घर में की छापेमारी, 16 बाइक, नकदी सहित गहने जब्त

Ramgarh : भुरकुंडा पुलिस ने सयाल मोड़ स्थित एमईसीएल कॉलोनी के एक आवास में छापेमारी की. छपामारी में पुलिस ने घर में रखे 16 बाइक, एक लैपटॉप, दर्जन भर मोबाइल, नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात जब्त किये हैं. साथ ही घर के मालिक रंभू रजक व मुन्ना रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सयाल मोड़ के एक घर में दर्जन भर से अधिक बाइक रखी हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने उक्त घर में छापेमारी की, जहां से पुलिस को 16 बाइक, एक लैपटॉप, 20 मोबाइल, नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात मिले. पुलिस घर के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर लोगों का कहना है कि उक्त व्यक्ति पिछले कई वर्षों से सूदखोरी का काम कर रहा था. पैसा देने के एवज में लोगों से बाइक, जेवरात बंधक रख पैसा देने का काम करता था. वहीं पुलिस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से फिलहाल इंकार कर रही है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/ajay-kumar-singh-became-the-new-dgp-of-jharkhand/">बड़ी

खबरः अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी

पुलिस ने इन बाइक को किया है जब्त 

छापामारी में भुरकुंडा पुलिस ने जेएच 24डी 5702, जेएच 01 डीजे 7623, जेएच 02 एडी 5466, जेएच 01 ईओ 2512, जेएच 24 एच 9361, जेएच 01 सीयू 3460, जेएच 01 एजे 9610, जेएच 02 एडी 4070, जेएच 09 के 5456, जेएच 01 एपी 1225, यूपी 60 एफ 9224, जेएच 02 डब्लू 7730, जेएच 02 एडी 4577, जेएच 01 डीडब्लू 6416, जेएच 24 जे 9661 और एक बिना नंबर की नई स्कूटी को भी जब्त किया है. इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन">https://lagatar.in/valentines-day-gift-or-deception-the-villagers-got-the-young-man-married-when-he-came-to-meet-the-girl/">वेलेंटाइन

डे का तोहफा या धोखा, लड़की से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही