Search

रामगढ़ः जय श्री राम के जयकारों से गूंजा भुरकुंडा

Ranchi: भुरकुंडा कोयलांचल, भदानीनगर, बासल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को रामभक्तों द्वारा भव्य मंगला जुलूस निकाला गया. इसमें सैंकड़ों महिला-पुरूष महावीरी पताकों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच नाचते गाते शामिल हुए. इस दौरान जय-जय श्री राम आदि भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. इधर, बजरंग दल के शंकर यादव के नेतृत्व में भुरकुंडा रामनवमी मैदान से रामभक्तों ने विशाल मंगला जुलूस निकाला. जुलूस बिरसा चौक, जनता टाॅकीज, भुरकुंडा बाजार आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए भुरकुंडा थाना चैक पहुंचा. यहां रामभक्तों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अस्त्र-शस्त्र का हैरत अंगेज प्रदर्शन कर जय श्री राम, जय हनुमान आदि भक्ति जयकारे लगाते दिखे. भक्तों केआराध्य देवी-देवताओं के उद्घोषों से पूरा भुरकुंडा कोयलांचल गूंजायमान होता रहा. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-iron-city-turned-saffron-on-the-eve-of-hindu-new-year-thousands-of-people-participated-in-the-shobha-yatra/">जमशेदपुर

: हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भगवामय हुई लौहनगरी, शोभा यात्रा में हजारो लोग हुए शामिल
इधर, जुलूस में शामिल राम भक्तों के लिए समाज सेवी संस्था जी-16 द्वारा बोतल पानी का वितरण किया. वहीं मेन रोड गुरुद्वारा में नव युवक संघ ऊपर धौड़ा के रोबिन मुखर्जी द्वारा भक्तों के लिए ठंडे पानी व गुड़-चना की व्यवस्था की गई थी. साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा जूलूस में शामिल लोगों के बीच ठंडे शरबत का भी वितरण किया गया. विधि-व्यवस्था बनाए रखने में भुरकुंडा ओपी प्रभारी अमित कुमार, बासल थाना प्रभारी अमर शुक्ला, भदानीनगर ओपी प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल सशस्त्र बल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे.़ इसे भी पढ़ें-  वनकर्मियों">https://lagatar.in/forest-workers-seized-tractor-loaded-with-illegal-timber-smuggler-and-driver-absconded/">वनकर्मियों

 ने अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को किया जब्त, तस्कर और चालक फरार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp