Ranchi News: सिमडेगा से कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा पर दर्ज पॉक्सो केस के मामले में पीड़िता के दादा द्वारा सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में दर्ज कराये गये मामले में पुलिस ने आरोपी दिलीप तिर्की को हिरासत में लिया है.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में एक पोस्ट किया है. उन्होंने कहा है, “सिमडेगा पुलिस द्वारा दिलीप तिर्की को हिरासत में लिए जाने की सूचना है. लेकिन उन्हें कहां रखा गया है, इसकी जानकारी तक उनके परिजनों को नहीं दी जा रही है. दिलीप की सलामती को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं. उनकी बहन ने वीडियो जारी कर आशंका जताई है कि यदि उनके भाई के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए विधायक भूषण बाड़ा और सिमडेगा पुलिस जिम्मेदार होंगे.” मरांडी ने कहा है, दिलीप तिर्की को तत्काल सुरक्षित ढंग से प्रस्तुत किया जाए और उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए.
सिमडेगा पुलिस द्वारा दिलीप तिर्की को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। लेकिन उन्हें कहां रखा गया है, इसकी जानकारी तक उनके परिजनों को नहीं दी जा रही है। दिलीप की सलामती को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं। उनकी बहन ने वीडियो जारी कर आशंका जताई है कि यदि उनके भाई के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए विधायक भूषण बाड़ा और सिमडेगा पुलिस जिम्मेदार होंगे। @HemantSorenJMM जी, कांग्रेस विधायक के कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए आपकी पुलिस आखिर किस हद तक जा सकती है, यह पूरा देश देख रहा है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों को उसकी जानकारी तक नहीं देना पुलिस और सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दिलीप तिर्की को तत्काल सुरक्षित ढंग से प्रस्तुत किया जाए और उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए। हेमंत जी, याद रखिए...कानून से ऊपर कोई नहीं है। पाप का घड़ा भरता जा रहा है। अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग की हर सीमा का हिसाब आपको भी देना होगा! @BJP4India @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @blsanthosh @BJP4Jharkhand
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 18, 2026
हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर दिलीप तिर्की को हिरासत में लिये जाने अथवा गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. गौरतलब है कि पीड़िता के दादा ने पाकरटांड़ थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उनकी पोती का कथित अपहरण करने और बहला-फुसला कर गलत बयान दिलाने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी केस के सिलसिले में सिमडेगा पुलिस ने रांची स्थित एक निजी मीडिया चैनल के दफ्तर में सर्च करते हुए कई सामान भी जब्त किया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.