Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बकोरिया कांड में पक्षपातपूर्ण जांच और क्लोजर रिपोर्ट से सीबीआई का मुखौटा फिर हटा : बंधु तिर्की

Ranchi : पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की आलोचना की है. कहा है कि पलामू सदर थाना क्षेत्र के सतबरवा ओपी अंतर्गत बकोरिया में 8 जून 2015 को हुई कथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ के मामले में सीबीआई की पक्षपात पूर्ण जांच और उसकी क्लोजर रिपोर्ट से यह जाहिर हो गया है कि यह एजेंसी पूरी तरीके से केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है. क्लोजर रिपोर्ट के बाद सीबीआई के चेहरे से उसका बचा-खुचा मुखौटा भी उतर चुका है.

केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही सीबीआई

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो पूरी तरीके से केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है. यही कारण है कि जहां विपक्षी नेताओं पर लगे आरोपों पर उसकी कार्रवाई तेज गति से होती है. वहीं जो नेता भाजपा में चले जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई रोक दी जाती है. श्री तिर्की ने कहा कि पलामू का बकोरिया कांड एक ऐसा नरसंहार था, जिसकी हो रही जांच पर झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों की नजर थी. लेकिन इस मामले में सीबीआई ने न केवल क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है, बल्कि अपने मुखौटे को भी उतार फेंका है.

पहली नजर में यह एकतरफा रिपोर्ट लगती है

श्री तिर्की ने कहा कि बकोरिया ऐसा कांड था, जिसमें सिपाही से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अनेक अधिकारियों से सीबीआई ने पूछताछ की थी. इसके अलावा पुलिस पर पीड़ित परिवारों के द्वारा जो आरोप लगाये गये थे, उसके मामले में भी सीबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है. कहा कि 10 निर्दोष व्यक्तियों एवं बच्चों की हत्या के दोषियों के विरुद्ध जांच के उपरांत समर्पित यह क्लोजर रिपोर्ट बहुत ही गंभीर मामला है. इस मामले में विशेष रूप से झारखंड के भाजपा नेताओं को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये, क्योंकि पहली नजर में यह एकतरफा रिपोर्ट लगती है. श्री तिर्की ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह इस मामले पर और भी अधिक गंभीरता के साथ जांच पड़ताल का निर्देश दे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई को निष्पक्ष बनाने की दिशा में कदम उठाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें – नहीं">https://lagatar.in/former-hod-of-geology-department-dr-rajeshwar-singh-is-no-more/">नहीं

रहे जियोलॉजी डिपार्टमेंट, विभावि के पूर्व HOD डॉ राजेश्वर सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही