Search

 
 
 

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोपी बिभव कुमार गिरफ्तार

 
 New Delhi :  आम आदमी पार्टी की राज्यसभा  सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में हुई मारपीट के मामले में बड़ी खबर आयी है. दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस से आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले गयी है.  पुलिस बिभव को लेकर अस्पताल ले जायेगी और मेडिकल करायेगी. इससे पूर्व दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि बिभव मुख्यमंत्री आवास में मौजूद हैं.नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सूत्रों के अनुसार बिभव कुमार ने अपनी शिकायत के संबंध में दिल्ली पुलिस को एक मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस पुलिस ने ट्रैक कर लिया था. जान लें कि पुलिस की कई टीमें लगातार बिभव की तलाश कर रही थी.

स्वाति मालीवाल  शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष  बयान दर्ज कराया

स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना 13 मई को घटी थी. स्वाति ने अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार पर गंभीर आरोप(मारपीट-बदसलूकी) लगाये थे. बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाते हुए शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. अपने बयान में स्वाति मालीवाल ने बिभव पर गंभीर आरोप लगाये. केस दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस बिभव को लगातार तलाश रही थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही