Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को,चुनाव आयोग ने की घोषणा

 NewDelhi : 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे. चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर की है. इन 24 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई माह में पूरा हो रहा है.

 

इन 24 सीटों  में आंध्र प्रदेश , गुजरात और कर्नाटक से चार-चार, मध्य प्रदेश, राजस्थान से तीन- तीन सीटें, झारखंड से दो,  मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से एक-एक सीट शामिल है.

 

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार  राज्यसभा चुनावो के लिए अधिसूचना 1 पहली जून को जारी की जायेगी.  नामांकन पत्र 8 जून तक भरे जा सकेंगे. जांच 9 जून को की जायेगी.

 

11 जून तक नाम वापस लिये जा सकेंगे. 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी.  और उसी दिन शाम 5 बजे से वोट गिने जायेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही