Lucknow : लखनऊ में बड़ा विमान हादसा टल गया. एयर एशिया की फ्लाइट लखनऊ से कोलकाता जा रही थी. उड़ान भरने के दौरान ही फ्लाइट से पक्षी टकरा गया. इसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फिलहाल, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया. विमान में 180 पैसेंजर थे, जो बाल बाल बच गए. लैंडिंग के बाद टेक्नीकल टीम विमान की जांच कर रही है. दरअसल चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हाल ही में एयर एशिया की ओर से विमान सेवा शुरू की गई है. एयर एशिया एयरलाइन लखनऊ से कोलकाता के लिए सुबह 10:55 बजे विमान रवाना करती है. रविवार सुबह फ्लाइट में पैसेंजरों की बोर्डिंग हो जाने के बाद जब विमान रनवे पर पहुंचा और रफ्तार बनने लगा तो इसी बीच एक पक्षी विमान के इंजन से आकर टकरा गया. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-health-minister-naba-das-shot-dead-by-asi-condition-critical-admitted/">ओडिशा
के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती [wpse_comments_template]
के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को ASI ने मारी गोली , हालत गंभीर, भर्ती [wpse_comments_template]
Leave a Comment