Search

 
 
 

कैमूर में बड़ा हादसा टला, रेड सिग्नल के बाद भी 2 किमी तक ट्रैक पर दौड़ती रही ट्रेन

 
  • मामले की जांच तक लोको पायलट और गार्ड को किया गया निलंबित
Kaimur : कैमूर के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा टल गया. जम्मूतवी-सियालदह-कोलकाता एक्सप्रेस रेड सिग्नल के बाद भी ट्रैक पर 2 किमी तक दौड़ती रही. हालांकि स्टेशन मास्टर ने सूझ-बूझ दिखायी और गार्ड से बातकर लाइन को बंद करा दिया. जिसके बाद ट्रेन रिवर्सल लाइन में रुक गयी. जब यह घटना घटी, तब इस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन नहीं थी. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि अगर ट्रेन रिवर्सल लाइन की जगह डाउन लाइन में घुसती तो वह आसनसोल पैसेंजर ट्रेन से टकरा जाती और बड़ा हादसा हो जाता. घटना के बाद रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. (पढ़ें, अविश्वास">https://lagatar.in/not-discussing-no-confidence-motion-in-lok-sabha-is-an-insult-to-parliament-congress/">अविश्वास

प्रस्ताव पर चर्चा नहीं कराना संसद का अपमान : कांग्रेस)

अधिकारियों ने लोको पायलट और गार्ड को निलंबित किया

घटना की सूचना पाकर रेलवे के डीआरएम समेत कई अधिकारी भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे और मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया. साथ ही मामले की जांच तक गार्ड और लोको पायलट दोनों को निलंबित कर दिया. रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. घटना के करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड को बदला गया. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-uproar-over-manipur-incident-on-second-day-bjps-protest-in-vel-house-adjourned-till-12-noon/">मॉनसून

सत्र: दूसरे दिन मणिपुर घटना पर हंगामा, भाजपा का वेल में प्रदर्शन, सदन 12 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही