Search

 
 
 

चमोली में बड़ा हादसा, नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट लगने से 14 की मौत, कई झुलसे

 
Uttrakhand : उत्तराखंड के चमोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है. सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है. मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है. हादसे के बाद प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया है. मौके पर राहत-बचाव टीम पहुंच गयी है और रेस्क्यू में जुट गयी है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिया हैं.

ट्रांसफार्मर फटने से साइट पर फैला करंट 

एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने घटना के संबंध में बताया कि अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गयी. जबकि कई लोग बुरी तरह झुलस गये. घटना के बाद लोग काफी आक्रोशित हैं और ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-nagpuri-film-nasoor-was-a-blockbuster-broke-the-myths-of-people-manoj-kumar-lover/">लातेहार:

नागपुरी फिल्म नासूर हुई थी ब्लॉकबस्टर, तोड़ दिए थे लोगों के मिथक- मनोज कुमार प्रेमी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही