Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के दरभंगा में बड़ा हादसा, शादी समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, छह लोगों की मौत

Patna : बिहार के दरभंगा में शादी के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से छह लोगों की मौत होने की खबर है. कई लोग झुलस गये हैं. दुर्घटना गुरुवार देर रात को घटी. खबरों के अनुसार अंटोर गांव में छगन पासवान की बेटी की शादी थी.  बारातियों के ठहरने और खाने का प्रबंध पड़ोसी रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में किया गया था. समारोह में खुशियां मना रहे बाराती जमकर आतिशबाजी कर रहे थे. इसी क्रम में पटाखों की चिंगारी से शामियाने में आग लग गयी. देखते ही देखते पूरे पंडाल में आग फैल गयी. इससे अफरा तफरी मच गयी. शामियाने के पास में ही खाना बन रहा था. आग सिलेंडरों तक पहुंच गयी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

रामचंद्र पासवान  के घर के दरवाजे पर रखे गये डीजल के गैलन में लग गयी

आग फैलते ही वहां रखे सिलेंडर ब्लास्ट करने लगे. इस कारण  रामचंद्र पासवान घर के दरवाजे पर रखे गये डीजल के गैलन में लग गयी. देखते ही देखते रामचंद्र पासवान के घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. घर में मौजूद परिवार के लोग संभल भी नहीं पाये थे  कि आग ने सभी को अपनी जद में ले लिया. चीख पुकार मच गयी. आग में जल कर रामचंद्र पासवान के परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में रामचंद्र पासवान के पुत्र सुनील पासवान उनकी पत्नी और बहन कंचन देवी व उनके दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं. घटना जिले के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव में घटी है.

फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंचती, तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था

घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गये. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. जब तक फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंचती, तब तक सब कुछ जल कर राख हो चुका था.  पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि रात 11 बज कर करीब 15 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी एवं अग्निशमन अधिकारी को भेजा गया.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही