Search

 
 
 

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से 16 मजदूरों की मौत

 
Mumbai :   महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया है. समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान क्रेन  का गर्डर लॉन्चर पुल के एक स्लैब (पट्टी) पर गिरने से 16 मजदूरों की मौत हो गयी. तीन के घायल होने की खबर है. वहीं पांच लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की आशंका है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बता दें कि हादसे के वक्त घटनास्थल पर कुल 23 मजदूर काम कर रहे थे. (पढ़ें, विधायकों">https://lagatar.in/mlas-and-4-50-lakh-officers-and-employees-will-get-the-benefit-of-cashless-medical-insurance/">विधायकों

और 4.50 लाख अफसर-कर्मियों को मिलेगा कैशलेस मेडिकल बीमा का लाभ)

फ्लाई ओवर के हिस्से को पिलर पर किया जा रहा था फिट

जानकारी के अनुसार, सातगांव पुल, सरल अंबेगांव और शहापुर तालुका में समृद्धि हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था. रेडी फ्लाई ओवर के हिस्से को क्रेन की मदद से उठाकर पिलर पर फिट किया जा रहा था. तभी क्रेन का गर्डर लॉन्चर अचानक गिर पड़ा. जिसकी चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत हो गयी है. जबकि तीन लोग घायल हो गये. वहीं अभी भी पांच मरीजों के अंदर फंसे होने की आशंका है. वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

पुल निर्माण और एनएच निर्माण में इस्तेमाल होता है ‘मोबाइल गैन्ट्री क्रेन

बता दें कि समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण में जिस क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था, वो एक विशेष प्रयोजन वाली ‘मोबाइल गैन्ट्री क्रेन’ थी. इस क्रेन का उपयोग पुल निर्माण और राजमार्ग निर्माण परियोजनाओं में पूर्वनिर्मित डिब्बानुमा पुल की डाट (गर्डर्स) लगाने के लिए किया जाता है. यह घटना मंगलवार तड़के मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर शाहपुर तहसील के सरलांबे गांव के पास घटी है. इसे भी पढ़ें : लंग">https://lagatar.in/lung-cancer-day-today-life-expectancy-increased-by-4-years-with-low-dose-immunotherapy/">लंग

कैंसर दिवस आज: लो डोज इम्यूनोथेरेपी से 4 साल तक बढ़ी लाइफ एक्सपेक्टेंसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही