Search

 
 
 

NTPC चट्टी बरियातू कोल परियोजना की बड़ी उपलब्धि, आठ माह में एक मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

 
Keredari (Hazaribagh) : केरेडारी चट्टी बरियातू कोल परियोजना ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. परियोजना ने आठ माह में एक मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. एक साल पहले परियोजना ने कोयला सीम को टच किया था और पूरे एक साल के अंतराल में ही परियोजना ने यह रिकार्ड बनाया गया जो सराहनीय कार्य है. उक्त बात चट्टी बरियातू परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन ने कही. इसके लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनटीपीसी आने वाले समय में भी इसी तरह नए-नए रिकार्ड स्थापित करेगी. परियोजना प्रमुख ने कहा कि 29 नवंबर 2022 को चट्टी बरियातू में हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय एवं एसपी मनोज रतन चोथे की उपस्थिति में कोयला उत्पादन की शुरुआत हुई थी. चट्टी बरियातू परियोजना से प्रति वर्ष सात मिलियन टन कोल उत्खनन का चरम लक्ष्य निर्धारित किया है. 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत में कोयला की आपूर्ति करने में एनटीपीसी चट्टी बरियातू परियोजना अपना अहम योगदान देगी. एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं की ओर से नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत विस्थापित ग्रामों में तरह-तरह के सामाजिक कल्याण के कार्य नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं. ट्रेनिंग केन्द्र, मेडिकल कैंप सुविधा, स्वरोजगार प्रशिक्षण, वितरण समारोह समेत शिक्षा के क्षेत्र में परियोजना हमेशा तत्पर रहती है. परियोजना प्रभावित गांवों के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा, स्वच्छ भारत के अंतर्गत शौचालयों का नवीनीकरण, खेल सामग्री वितरण समय-समय पर आयोजित करती है. एनटीपीसी राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी का प्रायोजक भी है. [caption id="attachment_645334" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ntpc-coal_567.jpg"

alt="NTPC चट्टी बरियातू कोल परियोजना की बड़ी उपलब्धि" width="1600" height="756" /> NTPC चट्टी बरियातू कोल परियोजना की बड़ी उपलब्धि[/caption] इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही