Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार STF और बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी टेंटुआ मुठभेड़ में ढेर

Bihar :  बिहार एसटीएफ और बांका पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने कलोथर जंगल में हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ को मार गिराया है. टेंटुआ, जो टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था, पर कई गंभीर अपराधों का आरोप था और पुलिस की उसे लंबे समय से तलाश थी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने  जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान टेंटुआ के पास से कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद किये गये. जानकारी के अनुसार, एसटीएफ और कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेंटुआ कलोथर जंगल आ रहा है, जिसके बाद दोनों टीमों ने जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. पुलिस जैसे वहां पहुंची, टेंटुआ ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस की गोली से टेंटुआ मारा गया. बता दें कि रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ पर जमुई जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, और आर्म्स एक्ट समेत कई अपराधों के मामले दर्ज थे. वह माओवादी गतिविधियों में भी संलिप्त था और पूर्वी बिहार में माओवादी संगठन का एरिया कमांडर रह चुका था. पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही