Search

 
 
 

Ramgarh News: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सीसीएल कर्मी गिरफ्तार

रामगढ़ जिले के बरका-सयाल क्षेत्र में सोमवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीसीएल के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
 

Ramgarh: सीबीआई ने सीसीएल (बड़का सियाल) के चीफ स्टोर कीपर को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. वह एक सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी जारी रखने के लिए घूस ले रहा था. सीबीआई (रांची) को बड़का सियाल से चीफ स्टोर कीपर अरुण सिन्हा द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी.

 

शिकायत एक सुरक्षा गार्ड ने की थी. इसमें यह कहा गया था कि वह सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी को जारी रखने के लिए 10 हजार रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआई ने इस शिकायत की प्रारंभिक जांच की. इसमें शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद सुनियोजित योजना के तहत सीबीआई अधिकारियों के एक दल ने 22 जून 2026 को चीफ स्टोर कीपर को 10 हजार रुपये घूस लेते उसके कार्यालय में ही गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अधिकारियों ने उसके कार्यालय और घर की तलाशी ली. इसके बाद उसे रांची स्थित सीबीआई मुख्यालय लाया गया और पूछताछ की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही