Search

 
 
 

केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित

 
  • गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का है राइट हैंड
  • बब्बर खालसा इंटरनेशनल से कनेक्शन की बात आई सामने  
New Delhi : कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. उसको यूएपीए के तहत केंद्र ने आतंकवादी घोषित कर दिया है. वह कनाडा में रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिलाता है. वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड माना जाता है. गोल्डी बरार पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कराने का आरोप है. गोल्डी को ही मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड माना जाता है. कहा जा रहा है कि उसके इशारे पर ही बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने मूसेवाला को गोलियों से भून दिया था.

2021 में भारत से भागा कनाडा

गैंगस्टर गोल्डी बरार 2021 में भारत से कनाडा भाग गया था. तब से वह वहीं से आपराधियों गतिविधियों को अंजाम दिला रहा है. वह अमेरिका और कनाडा में अपना ठिकाना बनाये हुये है. उसका असली नाम सतिंदर सिंह उर्फ सतिंदर सिंहजीत सिंह है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में उसे आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबद्ध बताया गया है. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-nishikant-ji-keep-making-predictions-everything-will-be-revealed-in-two-days-sarfaraz/">Exclusive:

निशिकांत जी करते रहें भविष्यवाणी, दो दिन में होगा सब खुलासा: सरफराज
[wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही