Search

 
 
 

झारखंड में निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई, देवघर एसपी को हटाया

 
Ranchi : निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई करते हुए देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पर बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल आयोग ने देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटा दिया है. निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, देवघर एसपी को हटाये जाने का आदेश सरकार को भेज दिया गया है. वहीं नये एसपी के लिए राज्य सरकार से पैनल मांगा है. नये एसपी पर निर्वाचन आयोग ही मुहर लगायेगा. बताया जा रहा है कि तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी शिवदत्त शर्मा ने 28 मार्च को सांसद निशिकांत दुबे पर जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग तक पहुंची थी कि एक फरार आरोपी कैसे थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करवा सकता है. एक दिव्यांग को भी जेल भेजने सहित कई अन्य आरोप देवघर एसपी पर हैं. इन शिकायतों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने कड़ा कदम उठाते हुए देवघर एसपी को पद से हटा दिया. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/girinath-singh-leaves-bjp-and-joins-rjd-may-contest-elections-from-chatra/">भाजपा

 छोड़ राजद में शामिल हुए गिरिनाथ सिंह, चतरा से लड़ सकते हैं चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही