Gaya : हैप्पी कुमार अपहरण और फिरौती कांड मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आठ घंटे के भीतर इमामगंज थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव से अपहृत 14 वर्षीय बच्चे को चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग जंगल से सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही इस अपहरण में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपहरणकर्ताओं के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल भी बरामद किये हैं. इनमें एक मोबाइल से फिरौती की मांग की गयी थी. अपहरण कांड के कुछ आरोपी अभी भी फरार है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अपराधियों में राहुल रंजन, अमित कुमार, सुशांत कुमार उर्फ नीतू शामिल हैं. तीनों झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत हंटरगंज थाना के झिकटिया गांव के रहने वाले हैं. एसएसपी आशीष भारती के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी है.
गया पुलिस को मिली सफलता, आठ घंटे के भीतर अपहृत बच्चा चतरा से सकुशल बरामद, तीन अपराधी भी गिरफ्तार
Leave a Comment