Search

 
 
 

झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, ED को ही भेजा समन, बुलाया थाने

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट की ओर से प्रवर्तन निदेशलाय (ED) के अफसरों पर `कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं` लेने के आदेश के एक सप्ताह बाद झारखंड पुलिस एक बार फिर एक्शन में है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अफसरों के खिलाफ दर्ज कराए गए एससी-एसटी केस में झारखंड पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को समन भेजा है. उन्हें 21 मार्च को सुबह 11 बजे थाने में मौजूद रहने को कहा है. सोरेन ने ईडी अफसरों पर प्रताड़ित करने और पूरे समुदाय को अपमानित करने का आरोप लगाया है. जिन लोगों को समन भेजा गया है उनमें ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा समेत अनुपम कुमार और अमन पटेल शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- रक्षा">https://lagatar.in/defense-minister-rajnath-singh-said-nda-will-return-to-power-by-winning-more-than-400-seats/">रक्षा

मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राजग 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा  

HC ने दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था

झारखंड हाईकोर्ट ने 4 मार्च को इस मामले में ईडी अफसरों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को कहा था. हेमंत सोरेन की ओर से 31 जनवरी को दर्ज करवाए गए केस को लेकर ईडी ने 5 फरवरी को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. यह केस उसी दिन दर्ज किया गया था, जिस दिन हेमंत सोरेन से अवैध लैंड डील केस में उनके आवास पर पूछताछ की जा रही थी. इस केस में गिरफ्तारी के बाद जेल भेज जा चुके हेमंत सोरेन  ने एफआईआर में आरोप लगाया कि ईडी ने उन्हें प्रताड़ित करने और पूरे समुदाय को बदनाम करने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर छापेमारी की. उन्होंने कहा कि ऐसा जानबूझकर किया गया क्योंकि ईडी अधिकारी गैर-आदिवासी समुदाय से थे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-14-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।14 MAR।।रास चुनावः प्रदीप, सरफराज निर्विरोध निर्वाचित।।अंबा के ठिकानों से मिले 35 लाख और कई दस्तावेज।।झारखंड में बदलेगा मौसम,गिरेगा पारा।।बिहारः नीतीश कैबिनेट का विस्तार कल!।।वन नेशन-वन इलेक्शन, रिपोर्ट राष्ट्रपति को।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही