Ranchi/Latehar : लातेहार पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम ने 80 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया है. पुलिस ने लातेहार जिले के हेरहंज और बरियातू थाना क्षेत्र में अलग-अलग अभियान चलाकर अफीम की खेती को बुलडोजर और ट्रैक्टर से नष्ट किया है. इस कार्रवाई से अफीम तस्करों को बड़ा झटका लगा है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/83db42a8-50b1-4b85-be99-a8719296a9ce.jpeg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-1013888" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/83db42a8-50b1-4b85-be99-a8719296a9ce.jpeg"
alt="" width="1040" height="780" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/741cd25e-5888-4a87-b5b8-e4286f7055e6.jpeg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-1013889" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/741cd25e-5888-4a87-b5b8-e4286f7055e6.jpeg"
alt="" width="1040" height="780" />
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के महुआडांड़ और खिराखाड़ जंगल में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है. सूचना के बाद डीएसपी विनोद रबानी और थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के नेतृत्व में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और आईआरबी की टीम ने संयुक्त रूप से अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चलाया. इस क्रम में हेरहंज थाना क्षेत्र में लगभग 55 एकड़ में लगी अफीम की खेती को ट्रैक्टर, बुलडोजर और डंडों के सहारे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.class="alignnone size-full wp-image-1013888" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/83db42a8-50b1-4b85-be99-a8719296a9ce.jpeg"
alt="" width="1040" height="780" />
किसी भी सूरत में अफीम की खेती करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : डीएसपी
इस संबंध में डीएसपी विनोद रबानी ने बताया कि लातेहार एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अफीम की खेती करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा. अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी. वहीं थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने बताया कि जंगली क्षेत्र में लगाये गये अफीम के फसल को नष्ट कर दिया गया है. साथ ही पुलिस ने तस्करों को चिन्हित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.class="alignnone size-full wp-image-1013889" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/741cd25e-5888-4a87-b5b8-e4286f7055e6.jpeg"
alt="" width="1040" height="780" />
Leave a Comment