Search

 
 
 

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 33 लाख के गांजा के साथ दो शख्स को किया अरेस्ट

 
Latehar: विधानसभा चुनाव से पहले लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने 32.42 लाख का 64 किलो गांजा के साथ दो व्यक्तों को गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि सनोज प्रसाद और नरेश प्रसाद के द्वारा बारियातू थाना क्षेत्र के ब्लॉक मार्ग मिडिल स्कूल के पास गांजा की खरीद बिक्री की जाती है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने सनोज प्रसाद और नरेश प्रसाद के घर की विधिवत तलाशी ली. इस दौरान दोनों के घर से कुल 64.8 किलो गांजा बरामद किया गया. जिसका बाजार मूल्य लगभग 32.42 लाख रूपया है. साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सनोज और नरेश को गिरफ्तार किया. एसपी ने कहा कि अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लातेहार पुलिस इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी करेगी. इसे भी पढ़ें - पटाखा">https://lagatar.in/take-special-care-while-bursting-crackers-dr-anant-sinha/">पटाखा

छोड़ते समय विशेष सावधानी बरतें : डॉ अनंत सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही