Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवा और ब्राउन शूगर के साथ दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bismay Hazaribagh :   गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने एक लाल रंग  की  कार से  दो लोगों को प्रतिबंधित नशीली दवा एवं ब्राउन शूगर के साथ गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार  लोग कनहरी हिल रोड की ओर से आ रहे थे. दोनों को माउण्ट फोर्ट स्कूल के समीप मरियम कॉलोनी में पकड़ा गया. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-mining-area-truck-owner-association-will-stop-iron-ore-transportation-indefinitely-from-february-3/">किरीबुरु

: माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन तीन फरवरी से लौह अयस्क ढुलाई अनिश्चितकाल के लिए ठप करेगा

कोर्रा थाने में मामला दर्ज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/100-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी के अनुसार नशीली दवा एवं ब्राउन शूगर की  सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के  निर्देश पर एक टीम बनायी गयी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माउण्ट फोर्ट स्कूल के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दी . चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की कार की तलाशी ली गयी. इसी क्रम में दो लोगों  को प्रतिबंधित नशीली दवा एवं ब्राउन शूगर के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाने में मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें-RU">https://lagatar.in/entry-pass-required-for-admission-to-ru-convocation-will-be-distributed-on-february-2/">RU

दीक्षांत समारोह में प्रवेश के लिए इंट्री पास जरूरी, 2 फरवरी को बांटे जायेंगे

सामान भी जब्त किये गये

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम ओमप्रकाश सिंह उर्फ सन्नी सिंह उर्फ भाटा सिंह और  रामदेव रविदास है. वहीं बरामद सामग्री में  टाटा इंडिगो मांजा कार (जेएच 02 4700),  कोरेक्स, फैंसीडिल, ब्राउन शूगर की पुड़िया, सैमसंग कंपनी की काले रंग का मोबाइल,  एप्पल आईफोन तथा एक मोबाइल बरामद किया गया है. छापेमारी  दल में डीएसपी महेश प्रजापति, कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, पुलिस निरीक्षक रितेश कुमार सहित कई जवान शामिल थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही