Search

 
 
 

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे बिग बी, माथा टेक गणपति का लिया आशीर्वाद

 
LagatarDesk : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज गुरुवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. बिग बी नंगे पैर मंदिर तक गये और माथा टेककर गणपति का आशीर्वाद लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना था और शॉल ओढ़ा था. बिग बी के साथ कुछ और लोग भी थे. उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी साथ में थी. इससे पहले वो पिछले साल नवंबर में सिद्धिविनायक मंदिर गणपति के दर्शन करने पहुंचे थे. बता दें कि अमिताभ बच्चन काफी धार्मिक हैं. अक्सर वो अलग-अलग मंदिरों में भगवान के दर्शन करने जाते हैं. सोशल मीडिया एक्स पर भी अभिताभ बच्चन अलग-अलग मंदिरों और देवी-देवताओं की तस्वीरें शेयर करते हैं. (पढ़ें, राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-murmu-commissions-naval-warship-vindhyagiri-in-kolkata/">राष्ट्रपति

मुर्मू ने कोलकाता में नौसेना के युद्धपोत विंध्यगिरि का जलावतरण किया)
https://www.instagram.com/reel/CwCK1rlKsdo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CwCK1rlKsdo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बेटे की फिल्म की सफलता के लिए मांगी दुआ

बताते चले कि कल 18 अगस्त को अमिताभ बच्चन के बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर रिलीज होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि अमिताभ अपने बेटे की फिल्म घूमर की सफलता की दुआ मांगने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. फिल्म घूमर में अभिषेक बच्चन एक क्रिकेट कोच की भूमिका निभा रहे हैं. जो एक हाथ गंवा चुकी सैयामी खेर को टीम इंडिया में शामिल कराने के लिए ट्रेनिंग देते हैं. आर बाल्की के निर्देशन पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे काफी पसंद भी किया गया. अब देखना यह होगा कि फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/revealed-in-jharkhand-police-report-minor-criminal-and-communal-incidents-are-being-exaggerated/">झारखंड

पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा: छोटे आपराधिक व सांप्रदायिक घटनाओं को बढ़ा चढ़ाकर दिया जा रहा तूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही