Search

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थामा

Karnataka :   कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और  बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. जगदीश शेट्टार ने बेंगलुरु स्थित कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, केसी वेणूगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. बता दें कि जगदीश शेट्टार ने कल ही बीजेपी के विधायक पद से इस्तीफा दिया था. (पढ़ें, बठिंडा">https://lagatar.in/bathinda-military-station-firing-case-police-arrested-an-army-man/">बठिंडा

मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामला : पुलिस ने सेना के एक जवान को किया गिरफ्तार)

कर्नाटक चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बीजेपी से नाराज शेट्टार  

कांग्रेस में शामिल होने के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि कल मैंने भाजपा से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं. एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व CM और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है. आगे कहा कि मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जायेगा. लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया. किसी ने मुझसे बात नहीं की, किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/11-people-involved-in-maharashtra-bhushan-award-function-died-due-to-heat-stroke-more-than-120-people-ill/">महाराष्ट्र

भूषण अवॉर्ड फंक्शन में शामिल 11 लोगों की लू लगने से मौत, 120 से अधिक लोग बीमार

शेट्टार के शामिल होने से शक्ति मिलेगी और एकजुटता होगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जगदीश शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इससे शक्ति भी मिलेगी और एकजुटता भी होगी. यह दर्शता है कि जो वातावरण कर्नाटक में बन रहा है, इससे सब लोग खुश हैं और सभी नेता हमसे जुड़ रहे हैं. यह लिंगायत का सवाल नहीं लोग हमारे कार्यक्रम देखकर जुड़ रहे हैं.

सुरजेवाला ने जगदीश शेट्टार को दी बधाई

कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जगदीश शेट्टार को कांग्रेस में शामिल होने की बधाई दी. उन्होंने  ट्वीट कर कहा कि एक नया अध्याय, एक नया इतिहास, एक नई शुरुआत… बीजेपी के पूर्व सीएम, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, छह बार विधायक, श्री जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस परिवार में शामिल हो गये.

शेट्टार ने कल ही बीजेपी के विधायक पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि जगदीश शेट्टार ने कल ही बीजेपी के विधायक पद से इस्तीफा दिया था. उन्होंने रविवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद से उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गयी थीं. इस बीच कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने कहा है कि जगदीश शेट्टार को पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व से सहमत जतानी होगी. देश को एकजुट करने की हमारी कोशिश है और यह सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है. इसे भी पढ़ें : सीआई">https://lagatar.in/ed-interrogated-seven-accused-including-ci/">सीआई

समेत सात आरोपियों से ईडी ने की पूछताछ।। 15 करोड़ फंसे।। जेल गए कोयला कारोबारी अभय सिंह।। सुदेश ने सीएम हेमंत सोरेन पर साधा निशाना समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp