Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा पर कांग्रेस की बड़ी सेंधमारी, जेपी पटेल पार्टी में हुए शामिल

भाजपा को उसी के अंदाज में जवाब देने की तैयारी में इंडिया गठबंधन जेपी पटेल हजारीबाग से हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी Ranchi :  भाजपा के दो बड़े झटके बाद अब कांग्रेस ने भी बड़ी सेंधमारी की है. पूर्व झामुमो नेता और वर्तमान में मांडू से भाजपा विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जेपी पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा. इस दौरान राष्ट्रीय नेता पवन खेड़ा, झारखंड के कांग्रेस प्रभारी  गुलाम अहमद मीर, झारखंड सरकार में संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूदगी रहे. जेपी पटेल हजारीबाग से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं. यह सीट कांग्रेस के पाले में आयी है. जेपी पटेल पूर्व में झामुमो विधायक थे. साथ ही जेपी पटेल झामुमो के नेता रहे स्व. टेकलाल महतो और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के दामाद भी हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही