Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक उमाशंकर अकेला सपा में शामिल

Sanjeet yadav
Palamu : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन के एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक उमाशंकर अकेला ने पार्टी छोड़ दी है और समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वॉइन कर लिया है. उमाशंकर अकेला शुक्रवार को सुबह के चार बजे पलामू में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. अब वह बरही से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. माना जा रहा है कि उमाशंकर अकेला का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए चुनावी मौसम में बड़ा हानिकारक साबित हो सकता है.

कांग्रेस पर पैसा लेकर टिकट देने का लगाया आरोप

बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस पार्टी पर पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि टिकट बंटवारे में पैसे का खेल चला है, उनसे दो करोड़ मांगे गये थे. पैसे नहीं देने पर उनका टिकट काट दिया गया. सपा में शामिल होने के बाद उमाशंकर अकेला ने बरही से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया.

कांग्रेस में ईमानदार नेताओं को नहीं दी जा रही तरजीह

उमाशंकर अकेला ने कहा कि कांग्रेस के अंदर ईमानदार नेताओं को तरजीह नहीं दी जा रही है, ऐसे व्यक्ति का टिकट दिया गया जो कभी कांग्रेस में नहीं रहा है. कांग्रेस में उनके जैसे नेताओं को अपमानित किया जा रहा है. वे दो करोड़ नहीं दे पाये जिस कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि वे जेपी आंदोलन के अनुयायी हैं, समय परिस्थिति बदलती है. वे कांग्रेस में शामिल हुए थे. उमाशंकर ने कहा कि उन्हें लगातार अपमानित किया जाता रहा है.

कई लोग सपा में होंगे शामिल : व्यास जी

समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रभारी व्यास जी गौंड ने बताया कि पार्टी में भी कई धमाके होंगे, कई लोग सपा में शामिल होने वाले हैं. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव ने बताया कि झारखंड में समाजवादी पार्टी के सहयोग के बिना सरकार नहीं बनेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही