Sanjeet yadavPalamu : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन के एक दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक उमाशंकर अकेला ने पार्टी छोड़ दी है और समाजवादी पार्टी (सपा) ज्वॉइन कर लिया है. उमाशंकर अकेला शुक्रवार को सुबह के चार बजे पलामू में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. अब वह बरही से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. माना जा रहा है कि उमाशंकर अकेला का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए चुनावी मौसम में बड़ा हानिकारक साबित हो सकता है.
झारखंड विस चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक उमाशंकर अकेला सपा में शामिल
Last Updated: Oct 25, 2024 12:00 AM (IST)
Comments
Leave a Comment