Search

 
 
 

गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, इस स्टार प्लेयर ने छक्का तो बचाया, मगर IPL के पूरे सीजन से हो गया बाहर

 
Sports Desk : IPL के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जीत की खुशी तो मिली, मगर एक बड़ा झटका भी लगा है. टीम के स्टार प्लेयर केन विलियमसन घुटने की चोट की वजह से पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं. चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान बाउंड्री पर कैच पकड़ने के दौरान विलियमसन को चोट लगी थी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विलियमसन की चोट काफी गंभीर है और वह आगे टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे. विलियमसन के दाएं घुटने में चोट लगी है. दूसरी पारी में चोट के कारण विलियमसन ने बल्लेबाजी भी नहीं की. उनकी जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साई सुदर्शन आए थे.

टीम के लिए 2 रन तो बचाए, मगर हो गए चोटिल

चेन्नई की पारी के 13वें ओवर की तीसरी बॉल गुजरात के जोशुआ लिटिल ने शॉर्ट पिच फेंकी. चेन्नई के गायकवाड ने शॉट मारा, बॉल मिड-विकेट की ओर गई. बाउंड्री पर खड़े विलियमसन ने जंप मारकर कैच लेने की कोशिश की. विलियमसन ने टीम के लिए 2 रन तो बचा लिए, मगर खुद चोटिल हो गए. छक्का जा रही बॉल को विलियमसन ने पकड़ लिया और बाउंड्री में पैर सटने से पहले फेंक दिया, मगर बॉल बाउंड्री लाइन को टच कर गई. इस तरह छक्का तो नहीं, मगर गायकवाड को चौका मिल गया. कैच लेने के चक्कर में गिरे विलियमन का घुटना चोटिल हो गया. टीम के साथी खिलाड़ी उठाकर उन्हें पवेलियन ले गए. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-hearty-start-of-gujarat-in-the-first-match-washed-chennai/">IPL

2023 : पहले मुकाबले में गुजरात की ‘हार्दिक’ शुरुआत, चेन्नई को ऐसे धोया, देखें वीडियो…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही