Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्लोर टेस्ट से पहले राजद को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने पाला बदला, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

Advertisement
Advertisement
Patna :  सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का आज फ्लोर टेस्ट है. फ्लोर टेस्ट से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के तीन विधायक पाला बदललिया है. नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रहलाद यादव तीनों अब जेडीयू खेमे में आ गये हैं.

अवध बिहारी चौधरी स्पीकर के पद से हटाये गये 

इधर विधानसभा अध्यक्ष और राजद नेता अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है.  विधानसभा से स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया. जिसके बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर के पद से  हटा दिया गया. विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट और विरोध में 112 वोट पड़े. सचिव सदन के सदस्यों की गिनती कर रहे हैं. अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद सदन में विपक्षी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. कुल सीट : 243 बहुमत के लिए चाहिए : 122

दलीय स्थिति :

महागठबंधन – राजद : 79 – कांग्रेस : 19 – वामदल : 12 -सीपीआईएम व सीपीएम : 4 – कुल : 114 एनडीए – भाजपा : 78 – जदयू : 45 – हम : 04 – निर्दल : 01 – कुल : 128 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही