Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Breaking : निलंबित IAS पूजा सिंघल को बड़ा झटका, ED कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

Ranchi :  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के डिस्चार्ज पिटीशन पर फैसला आ गया है. ED की विशेष कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए पूजा की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया है. डिस्चार्ज याचिका खारिज होने से पूजा सिंघल को बड़ा झटका लगा है. अब अदालत पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठन (चार्ज फ्रेम) की प्रक्रिया शुरू कर सकता है. ईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा ने मनरेगा घोटाला मामले में पूजा सिंगल और ईडी के पक्ष को सुना था. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. पूजा सिंघल की तरफ से अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी और विक्रांत सिन्हा ने रखा था. वहीं ईडी के तरफ से अधिवक्ता आतिश कुमार ने दलीलें पेश की थी. (पढ़ें, राज्यसभा">https://lagatar.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%82/">राज्यसभा

में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, लोकसभा भी स्थगित)

फिलहाल प्रोविजनल बेल पर है पूजा सिंघल

पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर है.  सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कई शर्तों के साथ 2 महीने की अंतरिम जमानत दी है. इससे पहले कोर्ट ने पूजा सिंघल को 1 महीने की अंतरिम जमानत दी थी. तब पूजा सिंघल ने अपनी बीमार बेटी की देखभाल करने का हवाला देकर जमानत की मांग की थी. तो सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को 1 महीने की अंतरिम जमानत दे दी थी. इसके अलावा कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि पूजा सिंघल जमानत अवधि के दौरान झारखंड में नहीं रहेंगी. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी

कोर्ट में चार्जशीट हो चुकी है दाखिल

बता दें कि मनी लाउंड्रिंग मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके सीए सुमन कुमार और खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ पूर्व में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इनके खिलाफ अब आरोप गठन होना है. वहीं पूर्व जेई राम विनोद प्रसाद सिन्हा के खिलाफ कोर्ट पहले ही आरोप गठित कर चुकी है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-violence-tejashwi-yadav-attacked-bjp-said-where-he-is-weak-he-is-angry-there/">बिहार

हिंसा : बीजेपी पर तेजस्वी यादव हुए हमलावर, कहा- जहां ये कमजोर, वहां बौखलाये है

11 मई 2022 को ईडी ने किया था गिरफ्तार

मनरेगा घोटाला और मनी लंन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 6 मई 2022 को पूजा सिंघल के 18 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने सिंघल के सीए सुमन कुमार के आवास से 19.31 करोड़ नकदी बरामद की थी. इसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार को रिमांड पर लिया था. वहीं पूजा सिंघल को ईडी ने 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-encounter-between-police-maoists-in-lavalong-of-chatra-5-naxalites-killed/">BIG

BREAKING : चतरा के लावालौंग में पुलिस व माओवादियों में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही