Search

 
 
 

BIG BREAKING : कैश कांड में फंसे तीनों विधायकों को रांची बुला सकती है कांग्रेस! आज शाम फिर होगी यूपीए विधायकों की बैठक- बन्ना गुप्ता

 
Ranchi : मुख्यमंत्री आवास में हो रही यूपीए विधायकों की बैठक समाप्त हो गयी है. बैठक कर बाहर निकले कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि राज्य में अगर जरूरत पड़ेगी तो बंगाल में रह रहे हमारे तीनों विधायकों को हम रांची बुला सकते है. आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को जो रिपोर्ट भेजा है, उसकी कोई नोटिस नहीं मिली है.
रिसोर्ट पॉलिटिक्स के पूछे सवाल पर आलमगीर आलम ने कहा कि सभी विधायक एकजुट है हमें अपने विधायकों कहीं ले जाने की जरूरत नहीं है. सभी विधायकों को रांची में ही रहने का निर्देश दिया गया है. पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/flag-march-was-taken-out-under-the-leadership-of-dc-and-ssp-in-ranchis-main-road/">रांची

के मेन रोड में डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-upa-mlas-meeting-begins-at-cm-residence-mlas-not-aware-of-shifting-to-chhattisgarh-rameshnar-oraon/">BREAKING

: CM आवास में यूपीए विधायकों की बैठक शुरू, विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट करने की जानकारी नहीं – रामेश्नर उरांव

हम लोग बंगाल या छत्तीसगढ़ क्यों जाएंगे- बन्ना गुप्ता 

मंत्री बन्ना गुप्ता में कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पूरी एकजुटता के साथ खड़ी हैं. जिस तरह की राजनीति की जा रही है हम लोग उसके खिलाफ लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम लोग बंगाल या छत्तीसगढ़ क्यों जाएंगे. हम लोग डरने वाले में नहीं है. रांची में रहेंगे तमाम समस्याओं का सामना कर रास्ता निकालेंगे. बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज एक बार फिर शाम में यूपीए विधायकों की बैठक होगी.
इसे भी पढ़ें - CJI">https://lagatar.in/cji-sent-the-matter-of-freebies-in-elections-to-the-new-bench-on-the-last-day-of-the-term/">CJI

ने कार्यकाल के अंतिम दिन चुनाव में फ्रीबीज का मामला नयी बेंच को भेजा, योगी को  गोरखपुर दंगे में राहत दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही