Search

 
 
 

Big Breaking: धनबाद : रंगदारी के मामले में विधायक ढुल्लू कोर्ट से बाइज्जत बरी

 

पूर्व विधायक ओपी लाल के भतीजा ने लगाया था जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Dhanbad : कांग्रेस नेता ओ पी लाल के भतीजे राजीव श्रीवास्तव की जमीन हड़पने व उससे रंगदारी मांगने के चर्चित मामले में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो व सुभाष सिंह को अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया है. एमपी एमएलए के मुकदमो की सुनवाई के लिए गठित विशेष  अदालत के न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने शनिवार 26 अगस्त को साक्ष्य के अभाव में दोनों आरोपियों को बरी कर दिया. बचाव पक्षकी ओर से वरीय अधिवक्ता एसएन मुखर्जी, राधेश्याम, गोस्वामी, एन के सबिता व ललन प्रसाद ने पैरवी की.

 क्या था आरोप

कतरास शहर के प्रियदर्शनी पथ निवासी व पूर्व विधायक ओपी लाल के भतीजा राजीव कुमार श्रीवास्ततव की शिकायत पर 2 मार्च 20 को   बरोरा थाना में विधायक ढुल्लू महतो एवं सुभाष सिंह के विरुद्ध‌ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक राजीव को पता चला कि विधायक ढुलू अपने समर्थकों के साथ उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं. आसपास की भी बहुत सी जमीन पर कब्जा कर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे हैं. इस सूचना पर राजीव अपनी पत्नी व भाई के साथ उस जमीन पर पहुंचा तो उसके साथ गाली गलौज की गई व धमकाया गया. आरोप के अनुसार विधायक ढुलू म्हतो ने धमकाते हुए कहा कि दुबारा यहां दिखे तो जान मार कर फेंक देंगे. उनके इशारे पर सभी समर्थकों ने भी हमला कर दिया व जान मारने की नीयत से राजीव के ऊपर पिस्तौल तान दी. मारपीट भी की. आरोप था कि भयभीत कर रंगदारी करते हुए करीब 15 लाख रुपये की जमीन पर कब्जा कर लिया. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 4 जनवरी 21 को दोनों के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था. 5 अप्रैल 22 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही