Search

 
 
 

BIG BREAKING : IAS पूजा सिंघल के घर समेत झारखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत कई जगह ईडी का छापा

 
Ranchi : अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम बड़ी कार्रवाई कर रही है. झारखंड में कार्यरत आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. झारखंड सहित कई राज्यों में ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम झारखंड, बिहार, राजस्थान हरियाणा और एनसीआर के 18 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. ANI  से मिली जानकारी के मुताबिक  प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में झारखंड खान और भूविज्ञान विभाग की सचिव पूजा सिंघल और व्यवसायी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की. रांची में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के सरकारी आवास और उनके पति के आवास सहित कई जगह पर ईडी की रेड जारी है. व्यवसायी अमित अग्रवाल के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. खबर है कि ईडी की टीम दिल्ली से आयी है. हालांकि इस छापेमारी की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. (रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
पढ़ें,">https://lagatar.in/sea-of-crimes-ias-pooja-singhal/">पढ़ें,

यह टिप्पणी– क्या झारखंड कैडर की आइएएस पूजा सिंघल (IAS Puja Singhal) को गुनाहों का “समंदर” कहा जा सकता है? शायद हां. पूजा सिंघल के दामन में घोटाले के जितने दाग हैं, जितने विवाद जुड़े हैं, शायद ही कोई दूसरा IAS ऐसा हो. 
इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-ed-raids-at-many-places-including-the-house-of-ias-pooja-singhal-jharkhand-bihar-rajasthan-haryana/">BIG

BREAKING : IAS पूजा सिंघल के घर समेत झारखंड, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत कई जगह ईडी का छापा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जाने कहां- कहां हो रही छापेमारी

जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी की टीम  पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर, पल्स हॉस्पिटल, बरियातू, आईएस पूजा सिंघल के सरकारी आवास में छापेमारी कर रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है. ईडी के सूत्रों ने बताया कि झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्‍थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद एवं गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी की गई है. वहीं ईडी रेड को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने  ट्वीट भी किया है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/preparations-for-change-in-bihar-cabinet-cm-and-union-minister-dharmendra-pradhan-met-in-a-closed-room/">बिहार

कैबिनेट में बदलाव की तैयारी! बंद कमरे में मिले सीएम और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही