Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG BREAKING: IAS पूजा सिंघल को ED ने भेजा नोटिस, कल से होगी पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Ranchi: ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल के करीब 25 ठिकानों पर दो दिन तक छापेमारी की. इस दौरान 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल से कल यानी मंगलवार से ईडी की टीम पूछताछ करेगी. हालांकि इसकी ईडी की ओर से कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें -दलबदल">https://lagatar.in/defection-case-now-only-constitutional-points-will-be-heard-in-the-petition-filed-against-babulal-preliminary-objection-reject/">दलबदल

मामला : बाबूलाल के खिलाफ दायर याचिका में अब सिर्फ संवैधानिक बिंदुओं पर होगी सुनवाई, प्रिलिमिनरी ऑब्जेक्शन रिजेक्ट

पति अभिषेक झा से पूछताछ जारी

ईडी ने दूसरे दिन भी यानि सोमवार को भी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रही है. ईडी अपने एयरपोर्ट स्थित ऑफिस अभिषेक और सीए सुमन कुमार को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है. इससे पहले रविवार को भी पूछताछ की गई थी.

बरामद करोड़ों रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये सुमन कुमार

इडी की पूछताछ में सीए सुमन कुमार बरामद करोड़ों रुपये के स्रोत के बारे में नहीं बता पाये थे. उसके बाद शनिवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया. विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने इडी के आवेदन पर विचार करने के बाद आरोपी को पांच दिनों की रिमांड पर लेने की स्वीकृति दी. साथ ही 12 मई को पेश करने को कहा. इडी की ओर से विशेष पीपी बीएमपी सिंह ने 10 दिनों के लिए रिमांड की मांग की थी. देर रात इडी ने सीए सुमन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया. बता दें कि सीए के घर और दफ्तर के पते पर दर्जन भर से ज्यादा कंपनियां निबंधित हैं. सीए सुमन के भाई पवन कुमार सिंह कई कंपनियों में निदेशक हैं.

जारी निवेश संबंधी जानकारियां आईं सामने

जानकारी के मुताबिक, आईएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के बूटी मोड़ स्थित सोनाली अपार्टमेंट से 17.49 करोड़ कैश बरामद हुआ था. इसके अलावा डंगरा टोली स्थित ईस्टर्न मॉल में मौजूद सुमन कुमार के ऑफिस से 29.70 लाख रुपया मिला है. गौरतलब है कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत जांच के दौरान जूनियर इंजीनियर राम विनोद सिन्हा ने बताया था कि खूंटी जिला प्रशासन मनरेगा में 5% कमीशन लेता था. साल 2007 से 2013 के बीच पूजा सिंघल डीसी के रूप में चतरा, खूंटी और पलामू में पदस्थापित थीं. इस दौरान उन पर कई वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे थे. इसी दौरान पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक के खाते में 1.43 करोड़ नगद भी जमा हुए थे.

एलआईसी में निवेश के बारे में भी मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार, पूजा सिंघल ने साल 2005 से 2013 के बीच एलआईसी की 13 पॉलिसी खरीदी थी और बतौर प्रीमियम 80.81 लाख रुपए जमा किए थे. लेकिन पॉलिसी मेच्योर होने से पहले ही पूरे पैसे निकाल लिए थे, उस समय उन्हें 84 लाख मिले थे. पूजा सिंघल ने साल 2015 से 2017 के बीच चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार और उनकी अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग समय में 16.57 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे. इसे भी पढ़ें –Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-dc-in-action-hinoo-registrars-report-of-1-years-work-summoned/">Lagatar

Impact : एक्शन में DC, हिनू रजिस्ट्रार के 1 साल के कार्यों की रिपोर्ट तलब
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही