Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG BREAKING : चतरा के लावालौंग में पुलिस व माओवादियों में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

Chatra : जिला से पलामू की सीमा से सटे लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. सूचना आ रही है कि मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं. जिनमें एक माओवादी टॉप कमांडर के भी मारे जाने की सूचना है. वहीं मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री भी बरामद होने की सूचना है. मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली गौतम पासवान के भी मारे जाने की सूचना है, वहीं 6 नक्सली के द्वारिका की ओर भागने की भी खबर आ रही है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था. इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था. एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. चतरा एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/breaking-100-crore-mid-day-meal-scam-sanjay-tiwari-surrendered-after-ed-and-police-raid/">Breaking

: 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला, ED और पुलिस की दबिश के बाद संजय तिवारी ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही