Search

 
 
 

BIG BREAKING : देवघर सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, पिस्टल छोड़ भागे अपराधी

 
Deoghar : देवघर के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना शनिवार के करीब 11:30 बजे के आसपास हुई है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने कोर्ट में पेशी के लिए आये युवक को तीन गोली मारी है. गोली युवक के सिर और छाती में लगी है. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. इधर घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. हालांकि इस गोलीबारी में किसी अधिवक्ता के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दिन दहाड़े कोर्ट परिसर में गोली बारी की घटना से वकीलों में भय का माहौल व्याप्त है. मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है. जो पटना का रहने वाला था. जो किसी मामले में कोर्ट में पेश होने आया था .पेशी के दौरान मृतक के साथ सुरक्षाबल भी मौजूद थे, लेकिन अपराधियों ने कोर्ट परिसर में घूसकर घटना को अंजाम दिया.  पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-8-named-180-unidentified-booked-for-sabotage-and-commotion-in-protest-against-agneepath-scheme/">पलामू

: अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ और हंगामा मामले में 8 नामजद, 180 अज्ञात के ऊपर मामला दर्ज
इसे भी पढ़ें - विदेशी">https://lagatar.in/foreign-exchange-reserves-decreased-again-funds-remained-at-596-458-billion-only-10-months-import-possible/">विदेशी

मुद्रा भंडार फिर घटा , 596.458 अरब डॉलर रह गया है कोष, 10 महीने के आयात के लिए बची राशि
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/goli-1.gif"

alt="" width="600" height="400" /> झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अमर सिंह ने कहा कि देवघर सिविल कोर्ट में गोलीबारी की घटना पहली बार हुई है. इस घटना के बाद यहां के अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में डर का माहौल है. जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है वह लॉ एंड ऑर्डर पर गंभीर सवाल खड़े करता है. इसे भी पढ़ें - भाई-">https://lagatar.in/police-arrested-the-accused-of-murder-of-brother-and-sister/">भाई-

बहन की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही