Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Big Breaking : कतरास में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप

तीन युवकों ने कुकर्म के बाद बनाया वीडियो, 2 गिरफ्तार

Katras : कतरास थाना क्षेत्र की जरलाही बस्ती की एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने गुरुवार की देर शाम दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज़ कर रही है. जानकारी के अनुसार तीन युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की है. तीनों नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर जलराही और अकाश किनारी बस्ती के बीच झाड़ियों में ले गए और उसे अपनी हवश का शिकार बनाया. दरिंदों ने नाबालिग का एक वीडियो भी बनाया है. नाबालिक के विरोध करने पर तीनों युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. डर से बच्ची अपने घर वालों को कुछ नहीं बता रही थी. लेकिन बार-बार युवकों द्वारा वीडियो वारल करने की धमकी देने पर देर शाम उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने तुरंत कतरास थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ अकाश किनारी मैदान के समीप छापेमारी कर दो युवकों को दबोच लिया. पुलिस हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही