Search

 
 
 

BIG BREAKING : गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा, कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल जिम्मेदार

 
New Delhi :  कांग्रेस के सीनियर नेता  जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.  श्री आजाद नेअपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है.  उन्होंने  5 पन्नों का इस्तीफा भेजने  के बाद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी जिम्मेवार है. वो अभी अनुभवहीन है.

कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया जा रहा है

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के पीए, सुरक्षा कर्मी फैसला ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया जा रहा है.  गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में दो बार लोकसभा चुनाव कांग्रेस हार चुकी है. 39 विधानसभाओं चुनावों में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि संगठन के अंदर चुनाव का ड्रामा हो रहा है.

कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए

सोनिया गांधी को भेजे गये इस्तीफे में गुलाम नबी आजाद ने लिखा, बड़े अफसोस और बेहद भावुक दिल के साथ मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ने का फैसला किया है.  कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए. खबर है कि  गुलाम नबी आजाद लंबे समय से कांग्रेस से नाराज थे. वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे. जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की मांग करता रहा है. इससे पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें सपा ने राज्यसभा भी भेजा है.  आजाद से पहले कपिल सिब्बल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जयवीर शेरगिल, जितिन प्रसाद, सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे नेता भी पार्टी छोड़ चुके हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही