Search

 
 
 

BIG BREAKING: मंईयां सम्मान योजना पर रोक से हाईकोर्ट का इंकार, योजना के खिलाफ PIL खारिज

 
Ranchi: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर रोक के लिए झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने इस योजना पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. दरअसल सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से जनहित याचिका दाखिल की है. जिसमें कहा गया है कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है. इस मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने बहस की. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही