Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG Breaking : बालू से काली कमाई की जांच मेरे ऊपर भी हो, दोषी हुआ तो आज ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा : मंत्री संजय प्रसाद यादव

झारखंड सरकार के कद्दावर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अवैध बालू खनन और कथित काली कमाई के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. देर रात मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको लगता हैं तो मेरे खिलाफ भी जांच होनी चाहिए और यदि में दोषी पाया जाउंगा तो में खुद मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा.
Advertisement
Advertisement

 Ranchi :  झारखंड सरकार के कद्दावर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अवैध बालू खनन और कथित काली कमाई के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. देर रात मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनको लगता हैं तो मेरे खिलाफ भी जांच होनी चाहिए और यदि में दोषी पाया जाऊंगा तो खुद ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा.


मंत्री ने कांग्रेस के कुछ नेताओं के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रदीप यादव द्वारा सरकार के खिलाफ दिए जा रहे बयान राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित लगते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष थाना क्षेत्र को निशाना बनाकर मुद्दे को बढ़ाया जा रहा है.


संजय यादव ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पहले ही मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को दे दी है. उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जल्द ही संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे. साथ ही उन्होंने गोड्डा के डीसी से बात कर जांच के लिए कमेटी गठित करने की भी बात कही.


मंत्री ने यह भी कहा कि अवैध बालू और पत्थर के कारोबार का मामला आज का नहीं है, बल्कि यह पिछली भाजपा सरकार के समय से चला आ रहा है.  उन्होंने मांग की कि उस अवधि की भी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए


 उन्होंने विधायक प्रदीप यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में अवैध बालू और पत्थर का कारोबार खुलेआम चल रहा है, वहां पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि गोड्डा में अवैध बालू लदे वाहनों से कई लोगों की मौत हो चुकी है, इस मुद्दे पर वे क्यों चुप है.


मंत्री ने दोहराया कि वे खुद भी जांच के लिए तैयार हैं और सच सामने आना चाहिए, ताकि सरकार और प्रशासन की छवि पर लग रहे आरोपों का सच स्पष्ट हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही